एसटीएफ पटना की सूचना पर 708 ग्राम स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jun 2026 5:53 PM

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने दी कई जानकारी

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना पुलिस ने एसटीएफ पटना की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 708.7 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल व 540 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरसा जिला के बलवा हाट थाना अंतर्गत सरोजा वार्ड संख्या 09 निवासी रंधीर कुमार (27) पिता गणेशी यादव व बिहरा थाना के नंदलाली निवासी गुड्डू कुमार (26) लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है. दोनों को गोढ़ी चौक एनएच 27 पर टोल गेट पर एक बस से उतरते समय हिरासत में लिया गया. नगर थाना पुलिस में शामिल पुअनि संजीव कुमार ने बताया कि एसटीएफ ने सूचना दी थी कि जोकिहाट-अररिया जीरो माईल होते हुए बस से दो व्यक्ति स्मैक लेकर सहरसा जा रहे हैं. सूचना पर दंडाधिकारी नौशाद आलम व पुलिस टीम के साथ गोढ़ी चौक पर जांच शुरू की गई. एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी लेने पर रंधीर के पास से 308 ग्राम व गुड्डू के पास से 400.7 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला. रंधीर व गुड्डू के पास से 01-01 मोबाइल जब्त किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक मो मुस्तफा, मोबाइल नंबर 9155659073 से खरीदी थी. इस मामले में कांड संख्या 294/26, एनडीपीएस एक्ट 8(C)/21(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अब पुलिस सप्लायर मो मुस्तफा की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन