ePaper

जिला अवर निबंधन कार्यालय में सक्रिय है भू-माफिया, सभी नामजद अभियुक्त फरार

Updated at : 18 Dec 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
जिला अवर निबंधन कार्यालय में सक्रिय है भू-माफिया, सभी नामजद अभियुक्त फरार

जिला अवर निबंधन कार्यालय से मूल अभिलेख गायब कर फर्जी कागजात तैयार करने का बड़ा खेल कई वर्षों से चल रहा है, जिसमें भू-माफिया की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है

विज्ञापन

एसडीपीओ ने की जिला अवर निबंधन कार्यालय की जांच अररिया. जिला अवर निबंधन कार्यालय से मूल अभिलेख गायब कर फर्जी कागजात तैयार करने का बड़ा खेल कई वर्षों से चल रहा है, जिसमें भू-माफिया की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है. जिला अवर निबंधक पदाधिकारी कौशल झा ने खुलासा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कहीं न कही भू-माफिया का एक गिरोह काम कर रहा होगा. पिछले बार भी एक एफआइआर दर्ज कराया था तो उस समय भी मामला आया था. जिसमें रजिस्ट्रारी ऑफिस, सर्किल ऑफिस या फर्जी दस्तावेज भी बनती होगी. एक ऐसा हीं मामला आया था, जिसमें फर्जी कागजात पर म्यूटेशन हो गया था. उन्होंने कहा कि निश्चित कहीं न कहीं यह गिरोह अब भी सक्रिय है. इसके लिए विभाग द्वारा डिजिटल किया जायेगा. इसी साल तक करने की संभावना है. विभाग के इस खेल के मुख्य किरदार आउट सोर्सिंग एजेंसी से बहाल एमटीएस रोहित रंजन व मो शहनवाज समेत बाहर के अन्य 8, कुल 10 लोगों पर नगर थाना में नामजद केस दर्ज किया है. इसको लेकर गुरुवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक अवर निबंधन कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है. एसडीपीओ ने अवर निबंधन पदाधिकारी व अभिलेखापाल से घटना की विस्तृत जानकारी ली है. एसडीपीओ ने कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मीयो से पूछताछ की. मामले में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले भी अवर निबंधन कार्यालय के कर्मी द्वारा तीन कांड दर्ज कराया था, जिसमें कार्रवाई की गयी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी है उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन