एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर

Updated:
विज्ञापन

348 सीमावर्ती नागरिकों की जांच कर दी दवाई

विज्ञापन

जोगबनी. 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में गुरुवार को बाह्य सीमा चौकी डी समवाय कुशमाहा क्षेत्र के दामाडिघी, हटेवा, बैजनाथपुर व पौखरिया गांवों में निःशुल्क मानव व पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. चिकित्सा शिविर में डॉ सोहैल खान पठान ने जांच कर 348 सीमावर्ती नागरिकों को परामर्श व मुफ्त दवाई दी. वहीं पशु चिकित्सा शिविर में डॉ घनश्याम पटेल ने 122 पशुपालकों के 540 पशुओं की जांच कर दवाइयों का वितरण किया. इस मौके पर डॉ विवेक कुमार माथुर, सहायक कमांडेंट आशीष गुप्ता, डी समवाय प्रभारी राशी भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, बल कार्मिक व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन