हाट में शौचालय व चापाकल का अभाव

Updated:
विज्ञापन
हाट में शौचालय व चापाकल का अभाव

पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं दुकानदार

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के सालाना लाखों राजस्व देने वाली हाट बाजार में आवश्यक सुविधाओं का अभाव है. प्रखंड क्षेत्र के कुर्साकांटा हटिया, कुआड़ी हटिया, मेंहदीपुर हटिया, सोनामनी गोदाम हटिया समेत सुंदरी व कपड़फोड़ा हटिया में दुकानदारों को चापाकल नहीं रहने से दुकानदारों को प्यास बुझाने के लिए अगल-बगल के घरों या फिर चाय नाश्ते की दुकान जाकर अपनी प्यास बुझाते हैं. हाट में पानी के लिए चापाकल तक नहीं है. वहीं हाट में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है. स्थानीय हाट के दुकानदारों ने बताया कि हाट के ठेकेदार बगैर किसी रोकटोक के निर्धारित समय पर आकर बट्टी वसूल लेते हैं. लेकिन जब उनसे यह कहा जाता है कि सुविधा के नाम पर चापाकल व शौचालय नहीं है, दुकानदार कहां जाये तो ह ठेकेदार का जवाब होता है कि जैसे है वैसे ही रहो.

कहते हैं बीडीओ

बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. सरकारी हाट में आवश्यक सुविधाओं का अभाव है. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जायेगी. वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में सरकारी हटिया में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन