राइस मिल के वैरल पर से गिरने से मजदूर की मौत

Published at :27 Jan 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
राइस मिल के वैरल पर से गिरने से मजदूर की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

राइस मिल के वैरेल वायरल पर से गिरने से मजदूर की मौत अररिया भरगामा थाना क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर गांव के राइस मिल के वैरल पर से गिर जाने से सोमवार की शाम एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल मजदूर को भरगामा पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया. जहां मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बाद घायल मजदूर को मृत घोषित कर दिया. जानकारी अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के चंदरैया चरूवा गांव निवासी सिपाही राय के पुत्र 30 वर्षीय शिव कुमार राय भरगामा खूटहा बैजनाथपुर के राइस मिल में कार्य किया करता था. जो सोमवार की शाम वैरल पर से गिर जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गया. साथ आये मनोज राय आदि ने बताया कि मजदूर शिव कुमार राय सुलेशन का काम किया करता था. ऊपर से फर्श पर गिर जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गया. तत्काल शव को सदर अस्पताल में रखा गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक पुलिस सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन