बाल विवाह की आशंका, कश्मीरी युवक को लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह की आशंका, कश्मीरी युवक व लड़की हिरासत मेंअररिया में कश्मीरी युवक द्वारा बाल विवाह की कोशिश नाकाम, चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया गया हरा टी-शर्ट में युवक व उसका साथी | Prabhat Khabar Network

अररिया में चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस ने बाल विवाह की कोशिश को नाकाम किया। कश्मीरी युवक और युवती को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर जिला बाल संरक्षण इकाई व पुलिस ने रोकी शादी की तैयारी आधार जांच में युवती निकली बालिग, युवक की पृष्ठभूमि की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

अररिया. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को अररिया शहर के बस स्टैंड वार्ड संख्या 17 स्थित विजय होटल के समीप कथित बाल विवाह की तैयारी को रोक दिया गया. पुलिस ने कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी वजीर मोहम्मद खान (40) व लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. युवक गुरुवार को अपने एक साथी के साथ अररिया पहुंचा था और लड़की से विवाह कर उसे कश्मीर ले जाने की तैयारी थी.

युवक ने पुलिस को बताया लड़की से कश्मीर में हुई थी पहचान

युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की से पहचान कश्मीर में हुई थी. उसने दावा किया कि लड़की के परिजनों की सहमति से विवाह तय हुआ था और उन्हें नकद राशि व आभूषण भी दिए गए थे. युवक का कहना है कि उसे युवती के नाबालिग होने की जानकारी नहीं थी. मनोकामना स्वयंसेवी संस्था के समन्वयक सुकेश कुमार चौधरी की सूचना पर कार्रवाई की गई.

हालांकि, जांच के दौरान आधार कार्ड में युवती की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 दर्ज मिली, जिसके अनुसार वह बालिग है. सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि युवक की पृष्ठभूमि और उसके दावों की पुष्टि के लिए कुपवाड़ा थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
राहुल सिंह

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन