महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकाली कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन
महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकाली कलशयात्रा

कलशायात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर के मधुबनी में आयोजित श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाजे गाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में 31 सौ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर सीमा सड़क से मधुबनी, रजौला के रास्ते ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचे. जहां पंडित विवेकानंद झा व सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर के महंत सिंहेश्वर गिरी ने विधि विधान पूर्वक कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के कलश में जल भर कर कलश यात्री यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुआ. इधर कलश यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो को लेकर सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री व सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, रामदेव सरदार,मनोज भगत, राजकिशोर सिंह, नयन भगत, छोटू साह,भानु सिंह, अजय महतो, श्याम राम समेत दर्जनों लोग कलश यात्रा को कुशलता पूर्वक शरबत पिलाकर रवाना किया गया. आयोजक समिति के पूर्व प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, पूर्व उप मुखिया संजय सिंह, विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों सक्रिय सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा की समाप्ति पर यज्ञ स्थल पर सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी का महाभोग प्रदान किया गया. इसके साथ ही आयोजक समिति ने बताया कि कलश यात्रा संपन्न होते ही रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन