घर से नकदी सहित लाखों के गहनों की चोरी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jan 2026 7:03 PM

विज्ञापन

चोरी की थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापूरी वार्ड संख्या 09 में बंद घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली. इसको लेकर श्वेता भगत पति विकास भगत ने नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि बीते 19 दिसंबर को वे अपने पति के साथ शहर से बाहर गयी थीं कि 31 दिसंबर को उनके भाई व भतीजे ने मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है व पूरे घर में सामान बिखड़ा पड़ा है व लाॅकर भी टूटा हुआ है. घटना की सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. गृहस्वामी ने बताया कि वह अपने पति के साथ उस समय कोलकाता में थी. सूचना मिलने पर वे एक जनवरी को परिवार संग अररिया पहुंची, जब घर का अच्छे से अवलोकन किया पता चला की गोदरेज के लाॅकर में रखे 75 हजार नकद, दो घड़ी,दो डायमंड रिंग, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने का झुमका दो, नथ एक, सोने का बाला दो, बच्चे का सोने का लॉकेट, सोने का सिक्का एक, चांदी का दो पीस सिक्का, चांदी का ग्लास, चांदी का पायल छह पीस सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. वहीं चोरी की घटना को लेकर नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर जांच में जुट गयी है. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कृष्णापुरी में हुई चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है, जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन