बीएड प्रथम व द्वितीय की आंतरिक परीक्षा जारी

Updated:
विज्ञापन
बीएड प्रथम व द्वितीय की आंतरिक परीक्षा जारी

एचओडी ने किया परीक्षा का निरीक्षण

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बीएड विभाग के सत्र 2024 से 26 वे 2025 से 27 प्रथम व द्वितीय का आंतरिक परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में ली जा रही है. बुधवार को परीक्षा के प्रारंभ होते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव, बीएड विभाग के एचओडी डॉ विपिन कुमार सिंह ने परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान आइडी कार्ड, ड्रेस कोड, मोबाइल आदि का भी जांच किया गया. बीएड विभाग के एचओडी ने बताया कि ये परीक्षा विगत 06 अप्रैल से प्रारंभ है जो आगामी 27 अप्रैल तक चलेगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संचालन के लिए संतोष कुमार झा,आरपी मौर्य, डॉ मो कलाम, सुनील मिश्रा, राजेश कुमार, कुमार विभूति, राहुल कुमार, रंजीत कुमार, पवन दास, संजय साह, शशि भूषण कुमार सहित अन्य सक्रिय होकर लगे रहे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन