ePaper

टीम ने की मेडिकल स्टोर सहित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच

Updated at : 13 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
टीम ने की मेडिकल स्टोर सहित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच

डीएम के निर्देश पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार को डीएम को मिली शिकायत के आलोक में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल टीम ने जांच की. इस दौरान विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर व चौधरी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला. जानकारी देते औषधि निरीक्षक अररिया सुरेंद्र कुमार व फारबिसगंज औषधि निरीक्षक निर्भय कुमार औषधि निरीक्षक द्वय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर व अल्ट्रासाउंड बगैर अनुज्ञप्ति के ही संचालित किया जा रहा है. विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर व चौधरी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाया गया. लेकिन रानी मेडिकल स्टोर से प्राप्त औषधि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार होगा जिसे जब्त कर लिया गया. इसके साथ ही मेडिकल स्टोर को प्रतिनियुक्त सीओ कुर्साकांटा आलोक कुमार की मौजूदगी में सील दिया गया है. औषधि निरीक्षक द्वय ने बताया कि विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर में ताला बंद मिला तो चौधरी अल्ट्रासाउंड सेंटर खाली पड़ा था जिसके किसी भी तरह का बोर्ड भी नहीं मिला. औषधि निरीक्षक द्वय ने बताया कि जांच रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी. टीम में पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद, लिपिक सुरेश प्रसाद, अशोक कुमार मंडल, उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सोना लाल सहित पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन