ARARIA विधायक ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 Apr 2026 3:22 PM

विज्ञापन

फारबिसगंज स्टेशन चौक से हवाई अड्डा तक बन रही सड़क और नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

फारबिसगंज(अररिया) से बिपुल विश्वास की रिपोर्टARARIA NEWS :

फारबिसगंज स्टेशन चौक से हवाई अड्डा तक बन रही सड़क और नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है और गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है. इसी शिकायत पर फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास खुद निर्माण स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को फटकार लगाते हुए घटिया निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया. विधायक ने यह भी कहा कि इतनी महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण बिना किसी स्पष्ट जानकारी के किया जा रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है. हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर कहीं भी यह दर्शाने वाला साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है कि यह सड़क किस योजना या मद से बनाई जा रही है. विधायक मनोज विश्वास ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य रात के अंधेरे में किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां न तो कोई जूनियर इंजीनियर (जेई) मौजूद था और न ही कोई अन्य सरकारी पदाधिकारी, जो इस कार्य की निगरानी कर रहा हो. विधायक ने संबंधित विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य सुनिश्चित हो सकें. इस मौके पर कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल, वार्ड पार्षद इरशाद सिद्दिकी,अरविंद मंडल, संतोष मंडल, मुकेश विश्वास, इस्तियाक अंसारी, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन