स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में दी गयी जानकारी

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजन

विज्ञापन

सिमराहा. सिमराहा स्थित फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ से अवगत कराने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डीआरसीसी के जिला प्रबंधक गजेंद्र कुमार बीएसइएफसीएल के सहायक प्रबंधक रविराज व एसडब्ल्यूओ मिथिलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिहार राज्य के वे विद्यार्थी जिन्होंने बिहार अथवा सीमावर्ती राज्यों से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो व उच्च शिक्षा हेतु ऋण लेने के इच्छुक हो, उन्हें बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से अधिकतम 04 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है. जिसकी संपूर्ण गारंटी बिहार सरकार द्वारा ली जाती है. संगोष्ठी में योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक अहर्ताएं, शर्तें व जरूरी दस्तावेज के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो अमित रंजन व प्रो शंभूनाथ शर्मा द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन