ePaper

शराब पीने से विराटनगर में भारतीय नागरिक की मौत

Updated at : 09 Jan 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने से विराटनगर में भारतीय नागरिक की मौत

परिजन के आने के बाद कराया जायेगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन

सियाराम शूटिंग की और से थोक विक्रेता व रीटेलरों को दी गयी थी पार्टी 35- प्रतिनिधि, जोगबनी विराटनगर के बस पार्क स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में अत्यधिक शराब पीने से पूर्णिया निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार साह की मौत हो गयी. डीएसपी बेद प्रकाश जोशी के अनुसार मृतक के मुंह व नाक से खून निकल रहा था. परिवार को सूचना दे दी गयी है. पुलिस के अनुसार पूर्णिया के मृतक साह सहित अन्य 25 लोगों की टीम को सियाराम शूटिंग नेपाल ले कर आयी थी. मृतक साह सियाराम शूटिंग के थोक विक्रेता होने की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस को कंपनी के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कपड़ा के बाजार प्रबंधन व विक्रेता के लिए रखे गये कॉकटेल पार्टी में बुधवार को अत्यधिक मदिरा की खपत हुई थी. इसी क्रम में अत्यधिक मदिरा सेवन के कारण साह की मौत होने की बात पुलिस ने अपने प्रारंभिक विवरण में उल्लेख किया है. प्रवक्ता जोशी के अनुसार परिवार के सदस्य के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन