संविदा व दैनिक कर्मियों के मानदेय में करें वृद्धि

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 28 Mar 2026 7:31 PM

विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में नप कर्मचारी संघ ने की बैठक

विज्ञापन

मांग पूरी नहीं हुई, तो संघ 15 अप्रैल के बाद करेगा आंदोलन फारबिसगंज. आठ सूत्री मांगों के समर्थन में फारबिसगंज नप कर्मचारी संघ की एक बैठक शनिवार को नप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू की अध्यक्षता में नप परिसर में आयोजित की गयी. जिसमें आठ एजेंडाें पर चर्चा करते हुए मांग की कि नप कर्मियों के स्थायीकरण के लिए माननीय न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन हो, नप के संविदा व दैनिक कर्मियों का मानदेय वृद्धि की जाये, नप कर्मियों के गर्मी व सर्दी का पोशाक सहित सुरक्षा किट वर्दी उपलब्ध कराया जाय, अवकाश के दिनों में नप के अस्थायी, दैनिक संविदा कर्मियों से जो कार्य लिया जाता है. उसे श्रम संसाधन विभाग के द्वारा निर्धारित दो गुणी मजदूरी का भुगतान किया जाय, नप के ट्रैक्टर चालक सागर पासवान व जेसीबी चालक सोनू सिंह व नाइट गार्ड शंभु मल्लिक को जो बिना कारण बताए बर्खास्त किया गया है. उसकी सेवा को पुनः बहाल किया जाये, नप कार्यालय के परिसर में अवस्थित 1912 में बने भवन जो जर्जर हो चुका है. उसमें संघ का कार्यालय संचालित हो रहा जिससे काफी असुविधा हो रही है. इसलिए संघ के कार्यालय के लिए नप के नया भवन दिया जाये. संघ ने निर्णय लिया कि यदि नप प्रशासन संघ के 08 सूत्री मांग को 15 अप्रैल पूरा नहीं करती है तो नप कर्मचारी संघ 15 अप्रैल के बाद आंदोलन करने को बाध्य होगा. इस मौके पर संघ के सदस्यों में विनय सिन्हा, शिव शंकर तिवारी, सत्य प्रकाश, रंजीत सहनी, गुलाम मुस्तफा, कन्हैया मरीक, भीम मरीक, शंभु मरीक, संजय मरीक, संजय सैला, निर्मला देवी, नीलम देवी, हेमा देवी, हेमंती देवी, रंजीता देवी, राधा देवी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन