अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने सास के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jun 2026 5:53 PM

विज्ञापन

आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में सास व दामाद के बीच अवैध प्रेम संबंध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सास व दामाद की नाजायज रिश्ते पर रोड़ा बन रही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

अररिया आरएस. आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में सास व दामाद के बीच अवैध प्रेम संबंध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सास व दामाद की नाजायज रिश्ते पर रोड़ा बन रही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान झमटा गांव निवासी शाज़दा परवीन पति अबू नसर के रूप में हुई है. जो प्रेमनगर वार्ड 16 स्थित अपने मायके में रहती थी. घटना के संबंध में स्थानीय निवासी जियाकत हुसैन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि युवती को अररिया के गोढ़ी चौक के पास मारकर उसकी मां शाहिस्ता परवीन व दामाद अबू नसर के द्वारा प्रेमनगर वार्ड 16 स्थित घर में लाकर रख दिया गया. इसके बाद धीरे-धीरे स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली. उन्हें भी पता चला कि युवती की मां का पहले से ही दामाद के साथ अवैध संबंध था. मां ने ही अपनी पुत्री शाज़दा परवीन की शादी अपने प्रेमी अबू नसर से करवाई थी. स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि लड़की की शादी उसकी मां शाहिस्ता परवीन ने जबरन अपने आशिक अबू नसर से डेढ़ माह पूर्व करवाई थी. शादी के बाद अपने पति व मां के अवैध रिश्ते का युवती विरोध करती थी, इसी वजह से दोनों ने मिलकर युवती की मारपीट कर हत्या कर दी. वहीं बदहवास पिता मुतस्सीर ने बताया कि बच्ची के साथ गोढ़ी चौक पर मारपीट किया. उनकी पत्नी व दामाद ने उसे प्रेमनगर में लाकर छोड़ दिया. जहां पर उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए शर्मसार करने वाली है. घटना की सूचना मिलते ही आरएस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र जांच कर रही है. सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सुबह आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर वार्ड संख्या 16 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया. एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है. प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका को पिछले दो दिनों से उसकी मां व पति द्वारा पारिवारिक विवाद में प्रताड़ित व मारपीट की जा रही थी. मृतका के गले पर व हाथ-पांव पर चोट के निशान मिले हैं. शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस संदर्भ में मृतका की मां व उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन