कवि गोपाल दास नीरज की मनायी जयंती
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Jan 2026 7:32 PM
लोगों ने कवि के लेखनी व जीवनी पर डाला प्रकाश
फारबिसगंज. बिहार बाल मंच के द्वारा अरविंद ठाकुर की अध्यक्षता व मनीष राज के संचालन में स्थानीय पीडब्ल्यूडी परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर हिंदी के महान कवि गोपाल दास नीरज की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर संस्था से जुड़े स्कूली बच्चों साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों, कवियों,शायरों व गणमान्य लोगों ने महान कवि गोपाल दास नीरज की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके लेखनी व जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. कार्यक्रम की शुरुआत नीरज द्वारा लिखित गीत मां ही गंगा मां ही यमुना मां ही तीर्थ धाम के द्वारा किया गया. उसके बाद मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी व कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने गीतकार नीरज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










