महर्षि मेंही किशोरी यादव महाविद्यालय के मैदान में क्रिकेट अकादमी को लेकर रखी गई नींव

Published at :28 Jan 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
महर्षि मेंही किशोरी यादव महाविद्यालय के मैदान में क्रिकेट अकादमी को लेकर रखी गई नींव

हर्षि मेंही किशोरी यादव महाविद्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण व खेल को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत से लाखों की लागत से क्रिकेट अकादमी का निर्माण कराया जाना है.

विज्ञापन

नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही किशोरी यादव महाविद्यालय के मैदान में क्रिकेट अकादमी को लेकर नींव रखी गई. जबकि इस दौरान पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, प्राचार्य प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष कुमार विकास, कॉलेज के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से निर्माण को लेकर नींव रखी. जबकि मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव हसीब कौशर, वार्ड पार्षद गब्बर सिंह, निरंजन सिंह ,मोद मुन्ना, हसन राजा, मुजाहिद आलम, मो नइमुद्दीन ,अब्दुल माजीद, मो मोबीन, दीपक पासवान, इंद्रानंद पासवान, मो मोहसिन, मो खालिद, अब्दुल जब्बार, नबी हसन, मो ईशा, मो हाफीज , शकीरा, मो एजाज, प्रो दिनेश भगत, देवनारायण यादव, डॉ विपिन कुमार के अलावा दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. जानकारी देते वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो सैफुल्लाह ने बताया कि महर्षि मेंही किशोरी यादव महाविद्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण व खेल को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत से लाखों की लागत से क्रिकेट अकादमी का निर्माण कराया जाना है. जिसको लेकर लीव रखी गई है. जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जायेगा. उदघाटन मैच में पोखरिया की टीम ने जमुआ की टीम पर 34 रनों से जीत दर्ज किया सिकटी. प्रखंड के कौआकोह पंचायत स्थित शिव मंदिर क्रिकेट क्लब पोठिया द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश राज, जिला प्रवक्ता अविनाश कुमार सिंह व बरदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरूआत किया. उदघाटन मैच पोखरिया बनाम जमुआ के बीच खेला गया जिसमें पोखरिया की टीम ने 34 रन से जीत दर्ज किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष पंकज कुमार झा विकास झा मनोज मिश्रा अखिलेश झा शंभू नाथ मिश्रा सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन