टैंकलॉरी में विदेशी शराब

Published at :28 Jan 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
टैंकलॉरी में विदेशी शराब

टैंकलॉरी की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर विदेशी शराब ले जाया जा रहा था

विज्ञापन

टैंकलोरी में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार अररिया जिला उत्पाद पुलिस ने एक टैंकलॉरी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने दी. उत्पाद अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने एक टैंकलोरी में छुपा कर ले जा रहे 200 कार्टून में कुल 1800 लीटर विदेशी की बरामदगी की है. साथ हीं टैंकलॉरी के चालक व सह चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद पुलिस को अरुणाचल प्रदेश से अररिया होकर मुजफ्फरपुर जा रहे शराब की एक बड़ी खेप की गुप्त सूचना मिली. मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उत्पाद विभाग में कार्यरत एएसआइ सुषमा कुमारी व शिव ज्ञान कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जीरो माइल के पास तैनात किया गया. इसी दौरान किशनगंज की ओर से अररिया जीरो माइल की तरफ एक टैंकलॉरी को आते देखा गया. उत्पाद पुलिस ने टैंकलॉरी को रूकने का इशारा किया. लेकिन चालक टैंकलॉरी को भगाने लगा. जहां टीम ने टैंकलॉरी का पीछा करते हुये अररिया जीरो माइल के पास पकड़ लिया. जब टैंकलॉरी की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर विदेशी शराब ले जाया जा रहा था. साथ हीं जब्त शराब के साथ चालक व सह चालक की गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार चालक मुजफ्फरपुर जिला के सरैथानाया क्षेत्र के गोपीनाथपुर डोकरा गांव निवासी बलिंदर कुमार व सहचालक वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतसर गांव निवासी विकास कुमार बताया गया है. यह शराब अरुणाचल प्रदेश से मुजफ्फरपुर जिला ले जाया जा रहा था. चालक ने बताया कि 40 हजार में टैंकलॉरी किराये पर लिया गया था. जिसमें 20 हजार रुपये किराये के रुप में तस्कर द्वारा चालक को दिया गया था. टैंकलॉरी हरियाणा का बताया गया है. टैंकलॉरी के चालक व सहचालक ने बताया कि उसे गलगलिया खोड़ीबारी में शराब टैंकलोरी में लोड किया गया था व मुजफ्फरपुर पहुंचाना था. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चालक व सह चालक की निशानदेही पर अग्रतर कार्रवाई तस्कर के विरुद्ध की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन