फारबिसगंज थाना पहुंचे SP जितेंद्र कुमार, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

फोटो कैप्शन -:- फारबिसगंज थाना में लंबित कांडो के समीक्षा के दौरान कांडो के अनुसंधान कर्ताओं को निर्देशित करते एसपी जितेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network
Araria News: एसपी जितेंद्र कुमार ने फारबिसगंज थाने पहुंचकर लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटान और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
Araria News: अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने सोमवार को आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंचकर लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में एसडीपीओ, थानाध्यक्ष और सभी अनुसंधानकर्ताओं से लंबित मामलों की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी और केस निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई. एसपी ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और फरार आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए.
एक-एक अनुसंधानकर्ता से ली मामलों की जानकारी
समीक्षा बैठक के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार ने थाना में पदस्थापित सभी कनीय पुलिस पदाधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं से अलग-अलग लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने पूछा कि किन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई, कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और किन मामलों का निष्पादन किया जा चुका है.
जिन मामलों में अब तक प्रगति नहीं हुई, वहां देरी के कारणों की भी विस्तार से जानकारी ली गई.
गिरफ्तारी में देरी पर मांगा जवाब
बैठक में एसपी ने उन मामलों पर विशेष फोकस किया जिनमें आरोपी अब भी फरार हैं. उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं से पूछा कि गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी और केस लंबित रहने के पीछे क्या कारण हैं.
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तेजी लाते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके.
फरार आरोपियों और वारंटियों पर चलेगा अभियान
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी अनुसंधानकर्ता समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करें और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए.
Araria News: ये अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार मिश्रा, विजय कुमार, अमित राज, रंजन कुमार सिंह, कुमारी बबिता, सुमन कुमारी, प्रभा कुमारी, एसआई जीत राज नाग, मनीष कुमार, पीएसआई शिवम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
पुलिस अधिकारियों ने लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कलीमउद्दीन
कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










