12 नामजद व 200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

अधिकारियों के समक्ष की थी मारपीट
भरगामा. रास्ता विवाद जांच के दौरान वीरनगर पंचायत के छर्रापट्टी गांव में अधिकारियों के समक्ष दो पक्षों में हुए आपसी भिड़ंत को लेकर सीओ ने 12 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आपस में मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीओ निरंजन कुमार मिश्र के आवेदन पर भरगामा थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वीरनगर छर्रापट्टी गांव स्थित एक मस्जिद के पीछे गैर मजरूआ जमीन में रास्ता को लेकर पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसको लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को आवेदन दिया था. इसी परिपेक्ष्य में विवाद की जांच करने बुधवार को फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडेय, बीडीओ शशिभूषण सुमन व सीओ निरंजन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों के स्थल पर पहुंचते हीं दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गये व आपस में ही मारपीट करने लगे. आवेदन में कहा गया है कि वहां के लोगों ने आपस में मारपीट व हंगामा कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाया. जिससे रास्ता विवाद की जांच किये बिना अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि सीओ के आवेदन पर दोनों पक्षों से 12 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




