हत्या मामले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Dec 2025 6:38 PM
चापाकल का पानी बहाने के विवाद में कर दी गयी थी महिला की हत्या
पलासी. पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव वार्ड संख्या 10 में बुधवार को चापाकल का पानी बहाने के विवाद में महिला की हत्या कर दी गयी थी. मामले में मृतका की पुतोहू सोनी ने पलासी थाने में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बीबी रहमतिया, बीबी दुलारी पति मुजफ्फर, अफसर पिता असद, बीबी हेरा पिता असद, जाफरीन पिता असद, मुजफ्फर शामिल हैं. पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. जल्द ही सभी नामजदों को गिरफ्तारी कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










