बकाया रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी
Updated at : 10 Mar 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

जख्मी का किया गया इलाज
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अररिया
सदर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या चार में सोमवार को बकाया रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गये. जिसे परिजन के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ नीरज कुमार ने एक जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जानकारी अनुसार मो अकबर से पड़ोस के ही मो बसर 10 हजार रुपये बकाया लिया था, लेकिन आखरी समय सोमवार को हीं लिया था. जिस कारण रुपये के लिये गया था, नहीं देने के कारण दोनों पक्ष में कहा सुनी होते-होते मामला मारपीट में तब्दील हो गया. जिसमें मो अकबर को सर पर धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, बीच बचाव के लिये गये मो अरशद, मो अकमल, दूसरे पक्ष के बसर सहित बीवी मसुदा भी जख्मी में शामिल हैं. चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाना को भेज दिया गया है, जहां अकबर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.—————
बंद पड़े घर में चोरी, मामला दर्ज
फोटो:31- घर में बिखरे पड़े सामान.
प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज थाना क्षेत्र के परसाहाट वार्ड संख्या आठ में बंद पड़े एक घर में बीते शनिवार की रात चोरी की हुई है. इस बाबत पीड़िता संगीता कुमारी पति मुरली मनोहर ठाकुर ने रानीगंज थाना में एक आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है, कि मैं पिछले एक माह से अपने ससुराल में रह रही थी. इसी बीच शनिवार को मुझे पड़ोसी के द्वारा सूचना मिला कि आपका घर में चोरी हो गई है, जब मैं ससुराल आयी तो देखे कि घर के दक्षिण वाला कमरा का ताला टूटा हुआ है, ट्रंक, गोदरेज, आलमीरा का भी ताला टूटा हुआ है. उन्होंने अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर एक इंडेक्शन चूल्हा, चांदी का सिक्का, बर्तन, नया कपड़ा आदि का चोरी किये जाने की बात कही है. इधर थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




