आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल

बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

अररिया. बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. दोनों घायल मो सलमान व मो फरमान को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कुमार मार्तंडय ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं. इलाज जारी है. —————– महिला ने किया विषपान अररिया. रानीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद के कारण बीवी अकबरी ने विषपान कर लिया. इससे महिला बेहोश हो गयी. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ नंदकिशोर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद थाने को सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन