नप की बैठक में आठ एजेंडाें पर मुहर

Updated:
विज्ञापन
नप की बैठक में आठ एजेंडाें पर मुहर

कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक नप मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें कुल 08 एजेंडाें पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. उक्त बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी जिसके उपरांत बैठक के एजेंडा संख्या दो आय व्यय की संपुष्टि व बजट प्राक्कलन तैयार करने के लिए परामर्शी की नियुक्ति, एजेंडा संख्या तीन कंप्यूटर कक्ष का रोनोमेशन एजेंडा संख्या 04 लीज लाईन, सर्वर हार्डवेयर, डेडिकेटेड, सॉफ्टवेयर फॉर अकाउंटिंग व एजेंडा संख्या पांच मोक्ष धाम को आधुनिक बनाने के लिए परामर्शी संस्था से प्राक्कलन तैयार कराने, एजेंडा संख्या छह वार्ड संख्या 07 में स्थित सामुदायिक भवन जीविका को भाड़ा पर देने, एजेंडा संख्या सात काली पूजा मेला के लिए प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में निविदा दाता का सुरक्षित जमा राशि वापस करने व एजेंडा संख्या आठ में वार्ड संख्या 01, 02, 07, 09, 11, 12, 15, 18, 19, 20, 21, 22, 24 व 25 के वार्ड पार्षद के आवेदन पर अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप ईओ रणधीर लाल, नप सशक्त स्थायी समिति सदस्यों में मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, लेखापाल रजनीश कुमार, प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन