द्विजदेनी क्लब ने किया कवि गोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
द्विजदेनी क्लब  ने किया कवि गोष्ठी का आयोजन

सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

विज्ञापन

-4- प्रतिनिधि,फारबिसगंज रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता व मनीष राज के संचालन में सोमवार को शहर के पीडब्ल्यूडी में साहित्यकार सम्मान समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बीइओ प्रमोद कुमार झा उपस्थित थे. सर्वप्रथम मां शारदे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया. मौके पर कुरुक्षेत्र के सचिव रिंकू पासवान को उमाकांत दास स्मृति सम्मान, पंचवटी के सचिव दिलीप समदर्शी को रामानंद राही स्मृति सम्मान , “वंदेमातरम् “के अध्यक्ष शिव नाथ मंडल को सुधीर धरमपुरी स्मृति सम्मान, से व वंदे मातरम के सचिव दिलीप कुमार विश्वास को राज नारायण प्रसाद स्मृति सम्मान वंदे मातरम के उप सचिव अशोक कुमार सिंह को नागेश्वर प्रसाद मधुप स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन