सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ व बागी लॉक रहने के कारण दर्जनों यात्रियों का छूटा ट्रेन किया हंगामा

Published at :28 Jan 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ व बागी लॉक रहने के कारण दर्जनों यात्रियों का छूटा ट्रेन किया हंगामा

कई बॉगी के मुख्य द्वार को खुला कर यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ाया

विज्ञापन

-कुंभ स्नान को ले कर ट्रेन में भीड़ के कारण लोग नहीं चढ़ पाये ट्रेन में, खुल गयी ट्रेन, मचाया हंगामा फोटो:32- ट्रेन छूटने के बाद फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा करते यात्री प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात उस समय यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जब जोगबनी से आनंद विहार दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 में कुंभ स्नान को ले कर ट्रेन में अप्रत्याशित भीड़ रहने व ट्रेन के बॉगी का मुख्य दरवाजा लॉक रहने के कारण दर्जनों यात्री ट्रेन में नही चढ़ पाये व ट्रेन फारबिसगंज से अगले स्टेशन के लिये प्रस्थान कर गयी. ट्रेन छूट जाने के बाद यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि ट्रेन के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरपीएफ प्रभारी सअनि उमेश प्रसाद सिंह व आरपीएफ जवान अबुल हसन ट्रेन के कई बॉगी के मुख्य द्वार को खुला कर यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ाया, बावजूद इसके दर्जनों यात्री ट्रेन में नही चढ़ पाये. ट्रेन छूटने के बाद आक्रोशित यात्रियों में सुपौल के छातापुर निवासी राम विवेक सिंह, कंचन देवी, वंदना देवी, मुन्नी देवी, सुपौल के निवासी जमार्दन झा, विनीता कुमारी, कल्याणी देवी, रामननंद मिश्रा ने बताया कि वे लोग सुपौल से फारबिसगंज ट्रेन पकड़ने आये थे, उनका सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में एस वन में टिकट था उन्हें कुंभ स्नान के लिये प्रयागराज जाना था, लेकिन स्टेशन पर ट्रेन में भीड़ रहने व ट्रेन का बॉगी का गेट लॉक रहने के कारण ट्रेन में नही चढ़ पाये. जबकि फारबिसगंज के ढोल बज्ज़ा निवासी नवेद, वसी अहमद ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, दिल्ली से 29 जनवरी को कुवैत जाना था उनका भी ट्रेन छूट गयी. यही नहीं ट्रेन के छूटने के बाद हंगामा कर रहे आक्रोशित यात्रियों को आरपीएफ प्रभारी व स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा ने समझाबुझा कर शांत कराया. ट्रेन छूटने वाले यात्री अपने टिकट के राशि को वापस कराने के लिये रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर घंटों खड़े रहें. —————————— टिकट राशि को लौटाने की हो रही है व्यवस्था इस संदर्भ में पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा ने कहा कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में अत्यधिक भीड़ रहने के कारण कुछ यात्रियों का ट्रेन छूट गयी है. वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी है. जिस यात्री का ट्रेन छुटा है उनके टिकट वापसी कराया जा रहा है जिनका ऑनलाइन टिकट है उसे 139 पर लॉगिन करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन