नशेड़ी युवक की हुई मौत

Exif_JPEG_420
पुलिस कर रही मामले की जांच
:-16-प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि बाजार समिति अररिया परिसर स्थित एसबीआइ बैंक समीप पुलिस लाइन के शेड में एक युवक ने अपना दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसी दौरान नगर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई. सूचना प्राप्ति के बाद नगर थाना पुलिस के अनुसंधान इकाई में शामिल एसआई अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की. इसके बाद पता लगाने पर मृतक युवक नगर थाना क्षेत्र स्थित भूदान निवासी रवि वर्मा पिता जितेंद्र वर्मा है. इसके बाद उसके परिजन को बुलाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इधर एसआइ अमित कुमार ने बताया कि उक्त युवक के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया है कि वह नशीली पदार्थ का आदी था. घर से निकलकर करीब 1.5 माह से पुलिस केंद्र स्थित घटनास्थल पर बने शेड के नीचे रहता था व अपने घर भी नहीं जाता था. जिसकी अचानक से मौत हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










