एसपी के जनता दरबार में दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई

एसपी कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.
अररिया. एसपी कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा फरियादियों के मामले की जन सुनवाई की गयी. एसपी के द्वारा लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी गयी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखा. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. वहीं कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उनके द्वारा किया गया. शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है. जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










