रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी के लिए जिला टीम का चयन
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 29 Mar 2026 8:27 PM
अमन राज को बनाया कप्तान
अररिया. अररिया जिला क्रिकेट संघ ने पटना में आयोजित होने वाली बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर – 19 वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए जिला टीम की घोषणा कर दी है. संघ के सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रतिभावान खिलाड़ी अमन राज को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. जबकि आदर्श सिन्हा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे. चयनित टीम के सभी खिलाड़ी पटना में होने वाले मैचों में अररिया जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. टीम के मुख्य कोच के रूप में उज्ज्वल कुमार खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे. जिसमें अररिया की 17 सदस्यीय टीम अमन राज (कप्तान), आदर्श सिन्हा (उप कप्तान), अक्षय कुमार बिस्वास, पंकज कुमार, पंकज साह (विकेटकीपर), कृष कुमार, उज्जवल राज, रोहित राज, राकेश कुमार सिंह, हर्ष कुमार, आदित्य राज, अभिजीत कुमार, गौरव कुमार, शिवम कुमार झा, आर्यन राज, अंकित कुमार व पार्थ दिव्यांशु शामिल हैं. टीम चयन की घोषणा के साथ ही जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. संघ के अध्यक्ष प्रबीर कुमार बिस्वास (बासु दा), उपाध्यक्ष चंद आजमी, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव मनोज कुमार बार्डिया, कोषाध्यक्ष परवेज आलम सत्येन शरण, ओम प्रकाश जयसवाल, दिलीप कुमार झा, रविशंकर दास, अनामी शंकर, अश्वनी कुमार सहित अमित सेनगुप्ता ने संयुक्त रूप से चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










