भक्तों ने की माता शीतला की पूजा

बड़ी संख्या में मौजूद थे श्रद्धालु
फारबिसगंज. आस्था से परिपूर्ण महान पर्व शीतला पूजा बुधवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया. इस मौके पर शहर के अधिकांश घरों में बसिया खाना बना कर बासेड़ा पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने माता शीतला मंदिर यथा गोदना ठाकुरबाड़ी, श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी आदि स्थानों स्थित माता शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की, साथ ही मंदिरों में एकत्रित होकर भजन कीर्तन व गीत प्रस्तुत कर माता की आराधना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










