पूर्णिमा पर सुंदरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jan 2026 6:27 PM

विज्ञापन

शिव मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में पूसी पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं के बम बम भोले के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि प्रातःकाल साढ़े पांच बजे दैनिक पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह समेत माता पार्वती मंदिर के पट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि पूसी पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो को लेकर न्यास समिति के रामदेव सरदार, श्याम राम, मनोज भगत, भानु सिंह, छोटू साह, विजय केशरी समेत अन्य सदस्य मंदिर परिसर की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन