उपनिदेशक ने किया कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
उपनिदेशक ने किया कार्यालय का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

विज्ञापन

भरगामा. गुरुवार को पूर्णिया प्रमंडल के उपनिदेशक पंचायती राज सुजय कुमार सिंह ने भरगामा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में चल रही विभिन्न योजनाओं, अभिलेखों के संधारण व कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपनिदेशक ने पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की व संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, फाइलों के निष्पादन व आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. इस दौरान बीडीओ शशिभूषण सुमन, पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. अधिकारियों को सुजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर व सही तरीके से आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए. साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने की भी हिदायत दी.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन