कुंभ स्नान को लेकर फारबिसगंज से ललित ग्राम के रास्ते प्रयागराज के ट्रेन परिचालन की मांग.

Published at :28 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
कुंभ स्नान को लेकर फारबिसगंज से ललित ग्राम के रास्ते प्रयागराज के ट्रेन परिचालन की मांग.

जोगबनी से एक मात्र सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन होने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

फारबिसगंज भारत-नेपाल सीमा जोगबनी फारबिसगंज से कुंभ स्नान करते वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जोगबनी से एक मात्र सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन होने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. फारबिसगंज से ललित ग्राम होते हुये प्रयागराज के लिये ट्रेन परिचालन की मांग तेज हो गई है. रेलवे कम्यूटर्स फोरम के सदस्य राकेश रौशन फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के संरक्षक आजाद शत्रु अग्रवाल समेत विभिन्न संस्थाओं ने जोगबनी, फारबिसगंज से प्रयागराज के बीच प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलायी जाने की मांग की है. प्रयागराज त्रिवेणी में पवित्र स्नान के लिये तीर्थ यात्री व श्रद्धालु पड़ोसी देश नेपाल के साथ-साथ सीमांचल व कोशी अंचल से हजारों की संख्या में प्रयागराज जा रहें हैं. कटिहार व समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम व मुख्य परिचालन प्रबंधक से यह मांग की गई है कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेन जोगबनी व प्रयागराज के बीच परिचालित हो व जोगबनी से इसका प्रस्थान अपराह्न 4:00 बजे हो जिससे यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे प्रयागराज तक पहुंच सकें. राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने जोगबनी फारबिसगंज नरपतगंज ललित ग्राम होते हुये प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की मांग समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन