जिले में सुचारू रूप से हो रहा सिलिंडर का वितरण

Updated:
विज्ञापन
जिले में सुचारू रूप से हो रहा सिलिंडर का वितरण

प्रत्येक तीन वार्ड पर एक गैस कंट्रोल रूम होगा स्थापित

विज्ञापन

शहरी इलाके व पंचायतों में भी संचालित हो रहा नियंत्रण कक्ष अररिया. जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान व सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित जिला जन संपर्क कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू व पारदर्शी बनाने के लिए जिले की सभी गैस एजेंसियों पर एक-एक पदाधिकारी व कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो वितरण प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं. साथ ही जिले के सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, ताकि आम उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में भी विशेष व्यवस्था की गयी है. नगर निकाय क्षेत्रों में प्रत्येक तीन वार्ड पर एक गैस कंट्रोल रूम होगा स्थापित नगर पंचायत व नगर परिषद क्षेत्रों में प्रत्येक तीन वार्डों पर एक गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. ताकि शहरी उपभोक्ताओं को भी आसानी से सहायता उपलब्ध मिले. जिला नियंत्रण कक्ष का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है. इसके माध्यम से अब तक प्राप्त 276 शिकायतें प्राप्त हुई है. इसमें से 192 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है. शेष 87 लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. बताया गया कि शनिवार को जिले के 17 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गयी. निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था, स्टॉक, उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर किये गये इंतजाम की जांच की गयी. उन्होंने कहा कि कि जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. वर्तमान में 14871 सिलेंडर उपलब्ध हैं. जिले का औसत डिमांड 7894 है. आमजन से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दें.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन