मक्का किसान परेशान:

फॉल आर्मी कीट की मार ने किसानों का चिंता में डाल दिया
फॉल आर्मी बीमारी मक्का किसान के लिए बना चिंता का विषय परवाहा (अररिया) इन दिनों रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में मक्का किसानों के लिये फॉल आर्मी बीमारी चिंता का विषय बन गया है. इस बीमारी से मक्का का फसल काफी प्रभावित हो रहा है. फॉल आर्मी बीमारी के कारण मक्का का पैदावार पर भी असर पड़ता है. एक तो पहले किसानों को मक्का का बीज के लिए काफी परेशानी हुई. पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कीमत पर मक्का का बीज खरीदकर मक्का लगाया. वहीं अब फॉल आर्मी कीट की मार ने किसानों का चिंता में डाल दिया है. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसान अमित कुमार सिंह, सतीश सुमन, विमल मेहता, संतोष यादव आदि ने बताया कि फॉल आर्मी बीमारी से मक्का का फसल को काफी नुकसान होता है. दवा का छिड़काव के बाद भी यह बीमारी मक्का का पौधा में हो रहा है, जो किसानों के लिये परेशानी का विषय है. इधर कृषि समन्वयक बलराम कुमार ने बताया कि फॉल आर्मी वर्म मक्का का फसल के लिये काफी नुकसानदायक होता है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक मादा कीट दो हजार तक अंडे देते हैं. यह कीट एक रात में दो सौ किलोमीटर की दूरी भी तय कर लेता है. इसलिये किसानों को अपने मक्का का फसल का नियमित देख रेख करना चाहिये. यदि एक भी पौधे में यह बीमारी दिखे तो अविलंब जरूरी दवा का छिड़काव करें, समय से दवा का छिड़काव करने पर फसल बच जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










