समन्वय संगठन यात्रा कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 02 Dec 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
समन्वय संगठन यात्रा कार्यक्रम आयोजित

कैंसर को लेकर लोगों को किया जायेगा जागरूक

विज्ञापन

-8-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के तेरापंथ भवन में महाप्रज्ञ ध्यान कक्ष में समन्वय संगठन यात्रा के अन्तर्गत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने फारबिसगंज महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बंगाल, बिहार प्रभारी मनीषा बोथरा व बिहार प्रभारी सीमा बैद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निर्देशित समन्वय संगठन यात्रा के मद्देनजर फारबिसगंज महिला मंडल की सार संभाल की. मौके पर सर्व प्रथम प्रभारी मनीषा बोथरा ने साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुत विभा जी के संदेश का वाचन किया. प्रभारी सीमा बैद ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा के संदेश को फारबिसगंज की महिलाओं तक पहुंचाया. तत्पश्चात बंगाल बिहार प्रभारी मनीष बोथरा ने अखिल भारतीय महिला मंडल के द्वारा किये जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी. जिसमें राष्ट्र समृद्ध योजना, कन्या समृद्धि योजना, तुलसी शिक्षा परियोजना आदि आते हैं. फारबिसगंज में जल्द से जल्द कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक सेमिनार व रैली निकालने का प्रस्ताव भी स्थानीय अध्यक्षा सरिता सेठिया के सामने रखा.अध्यक्ष महोदया ने जल्द ही जल्द इस कार्यक्रम को कराने का भरोसा भी दिया है. अंत में जिज्ञासा समाधान का भी सत्र रखा गया. जिसमे स्थानीय महिला मंडल की बहनों ने अपनी जिज्ञासाओं को अखिल भारतीय महिला मंडल की बहनों के सामने रखा. स्थानीय महिला मंडल की मंत्री वीणा बैद ने आये हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया. ——- सभी सीसीटीवी कैमराें की होगी मरम्मत 9- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नप मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी. जिसमें कई एजेंडाें पर निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी. इसके बाद बैठक के एजेंडा संख्या दो नगर परिषद क्षेत्र में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की मरम्मति कराये जाने पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि नप क्षेत्र में लगाये गये सीसीटीवी कैमरा की मरम्मत करायी जायेगी. नप सशक्त स्थायी समिति की आयोजित बैठक में बैठक के उक्त एजेंडा के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, ईओ सूर्यानंद सिंह, सदस्यों में मो इस्लाम,मनोज कुमार सिंह,गणेश प्रसाद गुप्ता,नप के लेखापाल रजनीश कुमार,प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन