बगैर सिलिंडर डिलिवरी के ही मिला मैसेज, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
बगैर सिलिंडर डिलिवरी के ही मिला मैसेज, उपभोक्ता परेशान

फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया वार्ड एक की महिला परेशान

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड के भागकोहलिया वार्ड एक में गैस उपभोक्ता के साथ लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. मुन्नी देवी ने गैस एजेंसी पर बिना सिलिंडर पहुंचाए ही ऑनलाइन पोर्टल पर डिलिवरी दिखाने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार उपभोक्ता आइडी 52306402 व बुकिंग आइडी 117643 के तहत मुन्नी देवी ने 29 मार्च 2026 को गैस सिलिंडर बुक किया था. लेकिन 31 मार्च 2026 को ऑनलाइन पोर्टल पर सिलिंडर ” डिलिवरी का मैसेज ” दिखा दिया गया. जबकि हकीकत में उनके घर तक कोई सिलिंडर नहीं पहुंचा. इस तरह के कई उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मुन्नी देवी का कहना है कि बिना सिलिंडर दिये ही डिलिवरी का कंफर्म मैसेज आ गया है. इतना हीं नहीं, डिलीवरी के समय लिया जाने वाला कोड भी उनसे नहीं मांगा गया. उन्होंने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, इसके बावजूद उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी शिकायत लेकर एजेंसी कार्यालय पहुंचीं, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उनकी बात सुनने से ही इनकार कर दिया. पीड़ित उपभोक्ता ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने व जल्द से जल्द गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन