ePaper

पूर्व पंसस के आकस्मिक निधन से शोक

Updated at : 02 Jan 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पंसस के आकस्मिक निधन से शोक

निधन पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर के गरैया वार्ड संख्या 01 निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य 65 वर्षीय रामाशीष शर्मा का शुक्रवार की अहले सुबह आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही मृतक के घर लोगों का तांता लगा रहा. पूर्व समिति के आकस्मिक निधन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामाजिक समरसता की भूमिका निभायी तो दिवंगत शर्मा के सरल, सहज व व्यवहार कुशलता की चर्चा होती रही. इधर निधन की खबर मिलते हीं पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, धनजीत सिंह, भूपेंद्र नारायण सिह, पूर्व उप मुखिया मो अबू तालिब, पूर्व मुखिया मो मजहर इमाम, मुखिया प्रत्याशी मो वकार आलम, मो इनाम हसन, पूर्व जिप मो अफाक आलम, हाजी सलाम, सरपंच मजहर आलम, हरिश्चंद्र सिंह, मो हिब्जुल रहमान, ईश्वर चंद भगत, मंगलचंद सिंह, तुलसी कलाकार समेत दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंचकर पुत्र डॉ विनोद शर्मा व राजेश शर्मा समेत परिजनों को ढाढस बंधाया. परिजनों ने बताया कि वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. इधर पूर्व समिति के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, मुखिया मो मतलुब आलम, बालकृष्ण मंडल, विजय राय, डॉ प्रमोद कुमार मंडल, मो जाहिद आलम समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन