सत्संग वार्षिक विशेषाधिवेशन का समापन

Updated:
विज्ञापन
सत्संग वार्षिक विशेषाधिवेशन का समापन

जहां सत्संग होता है वह तपस्या की भूमि

विज्ञापन

10- प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर के मेगरा में संतमत सत्संग का दो दिवसीय जिला वार्षिक विशेषाधिवेशन का गुरुवार की संध्या समापन हो गया. पूज्य गुरुसेवी भगीरथ दास जी महाराज का सुमधुर प्रवचन से अनुयाई देर संध्या तक भक्ति सागर में डुबकी लगाते रहे. वहीं पूज्य गुरुचरण सेवी प्रमोदानंद जी महाराज ने कहा कि दैनिक जीवन में बदलाव लाने की जरूरत है जिससे तन व मन को साधन की जगह साध्य बनाने सके. इधर आयोजक समिति के अध्यक्ष विशेश्वर मंडल ने बताया कि संतों का समागम सभी जगह नहीं होता है. वह भूमि की तपस्या ही है जिस भूमि में संतों का समागम होता है. सत्संग में स्वामी निर्मलानंद बाबा, स्वामी परमानंद बाबा सहित क्षेत्रीय दर्जनों संतों ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन