श्री हनुमान जन्मोत्सव का समापन

Updated:
विज्ञापन
श्री हनुमान जन्मोत्सव का समापन

ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे के संकट मोचन हवन व अष्टयाम शुरू

विज्ञापन

फारबिसगंज. श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के धार्मिक स्थलों में श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. स्थानीय श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी व श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित सालासर बालाजी मंदिर में शुक्रवार को श्री हनुमान महोत्सव का भव्य समापन हुआ. इस अवसर पर दोनों ही ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे के संकट मोचन हवन व अष्टयाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया. पूरे मंदिर में जय श्री राम व बजरंग बली की जय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में मंदिर के महंत पंडित अर्जुन दुबे, पंडित अंगद भूषण दुबे व पंडित अभिषेक दुबे के सानिध्य में मुख्य यजमान मोतीलाल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी स्नेहलता देवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया. इस मौके पर अमित फौगला, अमित भूपाल, पंडित अनिल पांडेय, पंडित देवाशीष पांडेय, पंचानंद पांडेय सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन