रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, मामला सुलझाने गये अधिकारी लौटे

Published at :29 Jan 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, मामला सुलझाने गये अधिकारी लौटे

दोनों पक्षों से कई लोग हुए चोटिल

विज्ञापन

-21-प्रतिनिधि, भरगामा बीरनगर छर्रापट्टी गांव में स्थित एक मस्जिद के पीछे गैर मजरूआ जमीन में रास्ता को लेकर पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसको लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को आवेदन दिया था. इसी परिपेक्ष्य में विवाद की जांच करने बुधवार को फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडेय, बीडीओ शशिभूषण सुमन व अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, भरगामा थाना पुलिस के साथ स्थल निरीक्षण करने पहुंचे. स्थल पर पहुंचते ही एसडीओ दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद जानने का प्रयास ही कर रही थीे कि इसी दौरान वहां मौजूद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गये. आपस में ही मारपीट करने लगे. इसके बाद किसी तरह एसडीओ, बीडीओ व सीओ वहां से निकल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसके बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार , एसआइ रूपा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रानीगंज थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस छर्रापट्टी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. इस संबंध में अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया बीरनगर पंचायत के छर्रापट्टी गांव में मस्जिद के पीछे कुछ लोग अपना घर बना कर रह रहे हैं. मस्जिद के बगल में ही एक गैर मजरूवा जमीन है. जिसमें उनलोगों ने रास्ता को लेकर वरीय अधिकारी को आवेदन दिया था. आवेदकों ने स्थानीय पूर्व मुखिया सहित कुछ लोगों पर सरकारी रास्ता का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था. जिसकी जांच करने के लिए फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सहित वे लोग पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच आपस में ही भिड़ंत हो गयी. जिसके चलते जांच बीच में ही छोड़कर वे लोग वापस लौट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआइ रूपा कुमारी, विकास कुमार सिंह व सशस्त्र बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए मामले को शांत कराया. हालांकि घटना की सूचना पर रानीगंज थाना पुलिस, सिमराहा थाना पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गयी. घटना को लेकर एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन