चुनमुन झा को कैसे बिहार पुलिस और STF ने ढूंढकर मारा, जानें कुख्यात की क्राइम कुंडली

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Mar 2025 5:12 PM

विज्ञापन

एनकाउंटर में मारा गया अपराधी चुनमुन झा (फाइल फोटो)

Chunmun Jha Encounter: तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था. उस पर लूट, डकैती और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज थे.

विज्ञापन

Chunmun Jha Encounter: बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी चुनमुन झा मुठभेड़ में मारा गया. यह एनकाउंटर नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ. पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम चुनमुन झा को पकड़ने गई थी, जो लूटपाट की कई घटनाओं में वांटेड था. मुठभेड़ में चुनमुन की मौत हो गई, जबकि छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

पुलसी पर कर दी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, चुनमुन झा पलासी गांव का रहने वाला था और उसका असली नाम विनोद झा उर्फ फतन झा था. वह आरा और पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूटकांड सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम ने थलहा नहर के पास छापेमारी की. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में चुनमुन झा को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया.

Ai फोटो

STF ने सीने में ठोक दी दो गोली, एसपी ने बताई पूरी कहानी

अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह 4:00 बजे चुनमुन झा का एनकाउंटर किया गया. इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया. एनकाउंटर नरपतगंज के थाना नहर के पास हुआ था. कुख्यात चुनमुन झा के सीने में दो गोली लगी थी और ढेर हो गया. इस एनकाउंटर में STF के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए.

सभी घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, एसटीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद मुश्ताक, चालक नागेश, जेसी शहाबुद्दीन अंसारी और दीपक कुमार शामिल हैं. सभी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है. पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले की तफ्तीश में जुटी है. घटना के बाद अररिया पुलिस और एसटीएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि चुनमुन के साथियों को भी पकड़ा जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चुनमुन झा की क्राइम कुंडली

चुनमुन झा अररिया जिले के पलासी थाना के ही मजलिसपुर का रहने वाला था. इसके पिता का नाम विनोद झा है. चुनमुन झा पर 2020 में पलासी थाना में शराब बरामदगी का मामला दर्ज था. इसके अलावा जब उसके घर से चोरी का सामान बरामद हुआ तब पलासी थाना में ही उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया. फिर 2021 में उसके खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का एक मामला दर्ज हुआ. चुनमुन झा 2023 में फारबिसगंज में सोना दुकान लूट की योजना बनाते समय हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था. वह पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शॉप ज्वेलरी लूट कांड में भी वांटेड था. इसके अलावा पुलिस उसकी तलाश अररिया में एक शख्स की हत्या के मामले में भी कर रही थी.

इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का DEO पर बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतना पड़ गया महंगा, बिना आदेश कर दिया था ये काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन