सीएचसी सिकटी को राज्य में मिला 37वां स्थान

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 09 Apr 2026 6:29 PM

विज्ञापन

इस उपलब्धि पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

सिकटी. कायाकल्प अवार्ड 2024-25 के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी को बिहार में 37वां स्थान मिला है. हालांकि बीते वर्ष 2023-24 में सिकटी को बिहार में 13वां स्थान प्राप्त हुआ था. इस अवार्ड के लिए सीएचसी सिकटी का चयन चौथी बार हुआ है. हर साल की अपेक्षा इस बार इसे काफी कम अंक मिले हैं. इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को लोग बधाई दे रहे हैं. वित्तीय सत्र 2021-22 में जहां सीएचसी सिकटी को राज्य स्तरीय रैंकिंग में 90.29 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर थी. वहीं 2022-23 में इसे 79.99 अंक प्राप्त होकर छठा स्थान प्राप्त हुआ था. लेकिन 2023-24 में इसे 85.7 अंक मिले थे. चौथी बार मिली इस उपलब्धि पर सीएचसी सिकटी को एक लाख रुपये सराहना पुरस्कार के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा. यह राशि सीएचसी सिकटी के रोगी कल्याण समिति के खाते में भेजी जायेगी. इस उपलब्धि पर जहां सिकटी सीएचसी का स्वास्थ्य महकमा उत्साहित है. वहीं जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने विभाग के प्रयासों की सराहना कर बधाई दी है. स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने बताया कि पूरी टीम के मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय रैंकिंग में आना बहुत हीं खुशी की बात होती है. बताया जा रहा है कि पुरस्कार की राशि में 25 प्रतिशत अस्पताल के सभी डॉ व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नगद प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा. शेष 75 प्रतिशत राशि स्वास्थ्य केंद्र के विकास कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रावधान है.

कैसे किया जाता है चयन

कायाकल्प कार्यक्रम के अनुसार एक राज्य स्तरीय कमेटी बनायी गयी है जो अस्पतालों के काम काज, प्रसव की स्थिति, जच्चा बच्चा की मौत दर, साफ- सफाई, ऑपरेशन कक्ष की स्थिति आदि को लेकर सर्वेक्षण कर अंक प्रदान करती है. कमेटी द्वारा दिये गए अंक के आधार पर श्रेणी का चयन होता है. करीब तीन महीने पहले कायाकल्प की टीम ने बिहार के विभिन्न अस्पतालों का सर्वे किया था.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन