शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार

रानीगंज थाना में हुई शांति समिति की बैठक
-9- प्रतिनिधि, परवाहा सोमवार को रानीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए. थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं. ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे किसी की भावना पर ठेस पहुंचे. असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. कहीं भी कोई अप्रिय घटना हो तो तुरंत सूचित करेंगे. जिसपर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. वहीं उपप्रमुख कलानंद सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रानीगंज की जो गंगा जमुनी तहजीब बनी हुई है, उसे हमेशा आपसी भाईचारे के साथ कायम रखना है, कभी भी आपसी भाईचारे में कोई दरार पैदा नहीं होने देना है. मौके पर उपप्रमुख कलानंद सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो बशीरउद्दीन, पवन देव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल, अनुज प्रधान, दामोदर मंडल, मिथिलेश ऋषिदेव, सरपंच भारतेंदु यादव, मुखिया मो अरशद, भाजपा नेता सुमन झा,राजीव चौधरी, मो सुखानू, मो मसउद आलम, गिरानंद पासवान, मो जुबेर, डॉ महमूद आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. —————————— असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: थानाध्यक्ष फोटो-8- बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, पलासी होली पर्व के दौरान शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को पलासी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आदित्य प्रकाश ने की. बैठक में मुख्य रूप से होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने व इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. वहीं बीडीओ आदित्य प्रकाश व थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से आमजनों से होली पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील की. साथ ही अफवाह पर ध्यान नहीं देने, डीजे नहीं बजाने व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की बात कही है. मौके पर जिला पार्षद मो शब्बीर अहमद, पूर्व उपप्रमुख मो इम्तियाज आलम, मुखिया रागिब आलम उर्फ बबलू, आदिल रजा,श्याम लाल साह, रामानंद साह, हारुण रसीद, पंसस सिबतैन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




