सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

Published at :29 Jan 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

112 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन

-20-प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज परीक्षा केंद्र पर पूर्णिया विश्व विद्यालय द्वारा संचालित सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अंतिम दिन बुधवार को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. अंतिम दिन दूसरी पाली में परीक्षा के प्रारंभ होते ही प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ पवन कुमार मल्लिक, परीक्षा नियंत्रक राम नरेश सिंह, सहायक परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार राय सभी परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लेते रहे. अंतिम दिन की परीक्षा में कुल 113 परीक्षार्थियों में से 01 अनुपस्थित रहे. कुल 112 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी. प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ पवन कुमार मल्लिक ने बताया कि ये परीक्षा 10 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुआ था. 25 जनवरी को द्वितीय पाली में आयोजित उर्दू विषय का परीक्षा रद्द हो गई थी. उक्त रद्द परीक्षा बुधवार को अंतिम दिन दूसरी पाली में ली गयी है. ——

पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा-अररिया मुख्य मार्ग पर कमलदाहा के समीप कुर्साकांटा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच में शामिल पुअनि अनिल कुमार ने बताया कि वाहन जांच में खासकर बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे वाहन चालकों पर सख्ती बरती जा रही है. पुअनि ने बताया कि लगभग एक दर्जन वाहनों का बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे होने के कारण चालान काटा गया है. वाहन जांच के दौरान बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे वाहन चालकों की भीड़ लगी रही. इस दौरान वाहन की डिक्की सहित वाहन का वैध कागजात की भी जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन