पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन

Updated:
विज्ञापन
पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन

पीएम की दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व व राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को नयी पहचान दी है.

विज्ञापन

फारबिसगंज. नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने व निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिनों तक देश सेवा के ऐतिहासिक गौरव हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानीय बड़ी शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने किया. इस दौरान पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की गयी. कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति व समृद्धि की ओर बढ़े. पूजा में भाजपा नेता प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, उमेश मेहता, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, शंभू साह, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह शामिल रहे. वार्ड पार्षद बुलबुल यादव, धीरज पासवान, नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार, आदर्श गोयल, मंत्री विपिन जयसवाल, पप्पू राय, भाजपा नेत्री राधा देवी, नम्रता सिंह, ममता देवी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पूजा के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम न बनाकर जनसेवा का साधन बनाया है. उनके दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को नयी पहचान दी है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन