ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 11:00 PM
बाइक चालक सुरक्षित
भरगामा. भरगामा महथावा सडक मार्ग पर रविवार की रात आठ बजे भरगामा अस्पताल चौक के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट मे आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही बाइक चालक बाल बाल बच गया. हालाकि उसे भी मामुली चोट लगी है . वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. मृतक 55 वर्सुषीय सुरेन्द्र शर्मा रघुनाथपुर निवासी सौदागर शर्मा का पुत्र है. वह लकड़ी काटने बाला मजदूर बताया जा रहा है. वहीं इस घटना मे बाल बाल बचे बाइक चालक 30 वर्षीय सतोष शर्मा पिता परमैश्वरी शर्मा भी रघुनाथपुर का रहने बाला है. जानकारी अनुसार रघुनाथपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा व संतोष शर्मा बाइक से सवार होकर चंडीस्थान के रास्ते से वापस भरगामा लौट रहा था. बाईक संतोष शर्मा चला रहा था. इसी क्रम में अस्पताल चौक के पास जैसे ही पहुचा कि भरगामा-महथावा सडक पर विपरीत दिशा ब्लाक चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाईक सबार आ गया. बताया जाता है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार रहने व सिंगल सड़क रहने के चलते बाइक सवार असंतुलित हो गया व ट्रैक्टर की चपेट में आ गया .जिसमे बाइक चला रहा युवक गिर गया. उसफर बैठा व्यक्ति ट्रैक्टर की चक्का के नीचे चला गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










