ePaper

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, इसके बिना नेपाल से आने वालों की नो एंट्री   

Updated at : 18 Oct 2025 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Alert issued at Indo-Nepal border

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले में होने वाले चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है. इस कड़ी में चेकपोस्ट से गुजरने वाले तमाम लोगों की तलाशी ली जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले में होने वाले चुनाव को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है. इस कड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के आईजी के आदेश पर भारत नेपाल सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है. चेकपोस्ट से गुजरने वाले तमाम लोगों की तलाशी ली जा रही है.

सीसीटीवी से निगरानी

जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. देश विरोधी गतिविधियों पर इनकी कड़ी नजर बनी हुई है. इस कड़ी में बॉर्डर पर 24 घंटे एसएसबी जवान पहरेदारी में जुटे हैं. चेकपोस्ट पर सीसीटीवी व नाइट विजन से निगरानी की जा रही है.

नेपाली भाषा में लगा सूचना बोर्ड

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल से आने वाले लोगों को बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी. यानी नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है. एसएसबी ने इसके लिए चेकपोस्ट पर नेपाली भाषा में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं.

पहचान पत्र की जांच जारी

साफ तौर पर कहें तो नेपाल से बिना पहचान पत्र के भारत मे प्रवेश करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान हर आने-जाने वाले लोगों की आईडी देख रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक के बाद निर्णय

बता दें कि जवान बॉर्डर पर 24 घंटे तैनात हैं. चेकपोस्ट पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. दोनों देश आने-जाने वाले लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना जरूरी है. नेपाल से बिना पहचान पत्र के भारत में प्रवेश पर रोक लगी दी गई है. रक्सौल में हुई जरूरी बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर शांति और निष्पक्ष चुनाव के लिए मिलकर काम करने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार के इस जिले में हेलीपैड के पास ही करनी होगी जनसभा, गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन