Bihar Crime: पति के सामने ही पत्नी पर हुई फायरिंग, विवाहित की मां पर लगा गोली चलवाने का आरोप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 May 2025 2:29 PM
Bihar Crime: बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से है जहां पति के सामने ही पत्नी पर फायरिंग कर दी गई. गोली लगने के बाद घायल विवाहिता को आनन-फानन में अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. घटना जिले के खाबदह पंचायत की बताई जा रही है.
Bihar Crime: बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर है जहां पति के सामने ही पत्नी पर गोली चला दी गई. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना जिले के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या चार जोगीपुर गांव की बताई जा रही है. दरअसल, बताया गया कि, गुरुवार देर रात विवाहिता अपने पति के साथ घर में सो रही थी. लेकिन, इसी दौरान पति के सामने ही विवाहिता पर गोलियां चला दी गई. जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद परिजनों के द्वारा महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया. जहां, इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल, पूर्णिया के अस्पताल में गंभीर स्थिति में इलाज जारी है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रहे हैं.
मां पर ही लगा गोली चलवाने का आरोप
घायल विवाहिता की पहचान जोगीपुर निवासी पल्लवी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है. उनके पति का नाम मुकेश कुमार मंडल बताया जा रहा है. यह भी जानकारी सामने आई कि, महिला फारबिसगंज के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की बेटी है, जिसने अपने जीजा से ही दो वर्ष पूर्व शादी रचाई थी. शादी रचाने के बाद बड़ी बहन के द्वारा पति पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया. अब बताया जा रहा है कि, आपसी विवाद को लेकर महिला के मां ने ही अपराधियों के साथ घर में घुसकर अपनी बेटी को दो गोली मारी. एक गोली छाती व एक गोली पंजरे में लगने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका गंभीर स्थिति में इलाज जारी है. दूसरी ओर मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: Cyber Crime : खुद को बड़ा बाबू बता किया फोन, नियुक्ति पत्र के लिए युवक से ठगे लाखों रुपए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










