बाढ़ के दौरान बरतें सतर्कता : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ के दौरान बरतें सतर्कता : बीडीओ

बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को नरपतगंज क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. जिसमें फारबिसगंज बीडीओ, नरपतगंज बीडीओ सहित कई थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में बाढ़ की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने कहा कि कोई भी समस्या दिखे तो इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी जाये. उन्होंने बाढ़ के दौरान सतर्कता बरतने व एक-दूसरे को जागरूक करने की अपील की. सीओ रविंद्न कुमार ने कहा कि बाढ़ से बचाव में सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है. स्वयं सतर्क रहें व अपने आस-पास के लोगों को भी सतर्क करें. बाढ़ अधीनस्थ क्षेत्रों में स्थित बाढ़ शरण स्थली, राहत शिविरों व सामुदायिक रसोई केंद्रों का समय से पूर्व निर्धारण कर लिया जाये. ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. नाव व गोताखोर की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. क्षेत्र की वर्तमान स्थिति व तैयारियों पर अधिकारियों ने विमर्श किया. मौके पर फारबिसगंज बीडीओ,नरपतगंज सीओ रविंद्र कुमार, नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार, घूरना थानाध्यक्ष अमीत कुमार, बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन